MP Police eHRMS 2026: मध्यप्रदेश पुलिस में डिजिटल बदलाव : 1 जुलाई से eHRMS के जरिए ऑनलाइन होगी अवकाश स्वीकृति प्रक्रिया…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

एक लाख से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी जुड़े eHRMS से, सेवा प्रबंधन हुआ पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने पुलिस कर्मियों की सेवा प्रबंधन प्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, त्वरित और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों में 1 जुलाई 2026 से eHRMS (Electronic Human Resource Management System) का ई-लीव (e-Leave) मॉड्यूल लागू कर दिया गया है। इसके माध्यम से अब सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे, उसकी स्वीकृति प्राप्त करेंगे तथा आवेदन की अद्यतन स्थिति भी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। इस नई व्यवस्था से अवकाश प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो जाएगी। इससे मैनुअल प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी और कर्मचारियों को त्वरित सुविधा मिलेगी।

 

मध्यप्रदेश पुलिस ने जुलाई 2025 से पारंपरिक सेवा अभिलेख व्यवस्था को डिजिटल स्वरूप देने के उद्देश्य से eHRMS ऑनबोर्डिंग अभियान शुरू किया था। इस दौरान सेवा पुस्तिकाओं की स्कैनिंग और आवश्यक सेवा संबंधी विवरणों का डिजिटलीकरण किया गया। मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPSEDC) के सहयोग से एक लाख से अधिक सेवा पुस्तिकाओं की स्कैनिंग पूरी की जा चुकी है, जबकि वर्तमान में लगभग एक लाख पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड हो चुके हैं।

इसके अलावा पुलिस विभाग में जारी होने वाले सभी महत्वपूर्ण सेवा संबंधी आदेशों को सुरक्षित और डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 मार्च 2026 से eHRMS का ऑर्डर बुक (O.B.) मॉड्यूल भी संचालित किया जा रहा है। अब सेवा पुस्तिका से जुड़े सभी महत्वपूर्ण आदेश eHRMS पोर्टल पर सुरक्षित रहेंगे, जिससे अभिलेखों का संरक्षण, उपलब्धता और पारदर्शिता पहले से अधिक मजबूत होगी।।मध्यप्रदेश पुलिस का यह डिजिटल नवाचार सेवा प्रबंधन को आधुनिक बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *