CMO Transfer List : नगरीय विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

 

प्रदेशभर के नगर निकायों में तबादलों की लहर, 26 अधिकारी हुए इधर से उधर

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। विभाग द्वारा 15 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, प्रभारी सीएमओ, राजस्व उप निरीक्षकों और नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कुल 26 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक 

जारी आदेश के तहत कई नगर पालिका परिषदों और नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं नगर निगमों में पदस्थ सहायक आयुक्त, उपायुक्त और जिला शहरी विकास अभिकरणों में कार्यरत अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

स्थानांतरण सूची में मंडला, जबलपुर, रीवा, रतलाम, इंदौर, गुना, छिंदवाड़ा, बैतूल, श्योपुर, अलीराजपुर, रायसेन, कटनी, हरदा, दतिया, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम सहित प्रदेश के अनेक जिलों के अधिकारी शामिल हैं। आदेश के अनुसार मंडला में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती कामिनी लिल्हारे को जबलपुर नगर निगम में सहायक आयुक्त बनाया गया है, जबकि नगर परिषद पथरिया दमोह की प्रभारी सीएमओ सुश्री रितु पुरोहित को नगर परिषद मक्सी शाजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसी प्रकार नगर परिषद अंजड़ बड़वानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश चौहान को उज्जैन संभाग के नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय में सहायक संचालक पद पर पदस्थ किया गया है। नगर निगम जबलपुर में पदस्थ सुश्री शिवांगी महाजन और आनंद मिश्रा को क्रमशः नगर परिषद सैलाना तथा नगर परिषद चांद का मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है।

आदेश में नगर निगम रीवा, रतलाम, खंडवा और इंदौर में पदस्थ अधिकारियों को भी विभिन्न नगर निकायों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को संभागीय और संचालनालय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर पदस्थ किया गया है।

 

नगर पालिका परिषद रायसेन की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव को नगर पालिका परिषद इटारसी भेजा गया है, जबकि कटनी नगर निगम में सहायक आयुक्त के रूप में कार्यरत सुश्री अंकिता बर्मन को नगर परिषद न्यूटन चिखली छिंदवाड़ा का मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित किया जाए। विभाग ने सभी कलेक्टरों, संभागीय संयुक्त संचालकों एवं संबंधित निकायों को आदेश के पालन के निर्देश जारी किए हैं। राज्य शासन का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से नगरीय निकायों में विकास कार्यों की गति बढ़ेगी तथा नागरिक सेवाओं के संचालन में सुधार होगा।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *