Big Breaking : जिला पंचायत डिंडौरी में तकनीकी अमले का फेरबदल, 7 सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों के तबादले…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

करंजिया को मिले दो नए उपयंत्री, जिला पंचायत का बड़ा फैसला

 

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी में तकनीकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रभारी सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों के तबादले किए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी द्वारा 15 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में पदस्थ सात अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है।

 

जारी आदेश के तहत प्रभारी सहायक यंत्री बिजेन्द्र सारीवान को जनपद पंचायत डिंडौरी से बजाग और प्रभारी सहायक यंत्री बिरसिंह तिलगाम को बजाग से डिंडौरी पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार उपयंत्री अरुण भगत्या को समनापुर से बजाग, परमेश बाडीचर को मेंहदवानी से समनापुर, हिरेश पारधी को शहपुरा से करंजिया, फिरोज खान को डिंडौरी से करंजिया और संदीप शुक्ला को करंजिया से शहपुरा स्थानांतरित किया गया है।

 

आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सात दिवस के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। यह स्थानांतरण मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों तथा प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद किया गया है।

 

जिला पंचायत के इस प्रशासनिक फेरबदल को ग्रामीण विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से करंजिया, बजाग, समनापुर और मेंहदवानी जनपद पंचायतों में नए तकनीकी अधिकारियों की पदस्थापना से विकास कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *