Crime News : 84.39 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, डिंडौरी पुलिस ने ₹5.37 लाख का माल किया जब्त….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जिले में अवैध शराब कारोबार और परिवहन के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 84.39 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल, 04 मोबाइल फोन एवं नगदी भी जब्त की गई। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग ₹5,37,605 बताई जा रही है।

 

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *