भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्यप्रदेश द्वारा संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र के अनुसार विभिन्न जिलों में मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।
— जारी पत्र के मुताबिक
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची के मुताबिक मंडला जिले में श्रीमती राधा जयमिनिया कोल, आगर में मोहन कटारा, सागर में उमेश गोंड, धार ग्रामीण में लालसिंह वर्मन, निवाड़ी में मुन्ना लाल सौर, टीकमगढ़ में संतोष सौर, सतना में लक्ष्मण रावत, सिंगरौली में समर बहादुर सिंह, बुरहानपुर में सुभाषिस चौहान, जबलपुर ग्रामीण में किशोर सिंह ठाकुर तथा अलीराजपुर में विक्रम मराठिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि ये नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जनजातीय वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रदेश नेतृत्व ने आशा जताई है कि नई टीम के गठन से मोर्चा की गतिविधियों में तेजी आएगी और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। देखें पूरी लिस्ट…

