MP Police Transfer: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी— पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 62 से अधिक अधिकारियों के तबादले; डिंडौरी समेत कई जिलों में बदले SP…

Rathore Ramshay Mardan
4 Min Read

भोपाल, 2 मई 2026। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शनिवार को एक व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं राज्य पुलिस सेवा के 60 से अधिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े पैमाने पर किए गए स्थानांतरण में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), पुलिस अधीक्षक (SP) से लेकर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से जारी किया गया।

 

 

जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रवि कुमार गुप्ता (1993 बैच) को विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) एवं संचालक, पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजाबाबू सिंह (1994 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल भोपाल पदस्थ किया गया है। डी.पी. गुप्ता (1994 बैच) को सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, लोक सेवा गारंटी, कॉर्पोरेट फंड, पुलिस मैनुअल व सुधार से जुड़े प्रभार में जिम्मेदारी दी गई है। सोलोमन यश कुमार मिंज (1997 बैच) को शिकायत एवं मानव अधिकार शाखा में पदस्थ किया गया है।

 

नगरीय और रेंज स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। अमित सिंह (2009 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल इंदौर रेंज भेजा गया है। अवधेश कुमार गोस्वामी (2009 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। अमित सांघी (2009 बैच) को DIG होमगार्ड/SDRF भोपाल बनाया गया है। वीरेंद्र कुमार सिंह (2009 बैच) को नर्मदापुरम रेंज में DIG बनाया गया है।

 

जिलों में बड़े स्तर पर तबादले करते हुए राज्य के कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जिससे जमीनी स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, नीमच, खरगोन, छतरपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, सीहोर, सिंगरौली, झाबुआ, आगर मालवा और मंदसौर सहित कई जिलों में नए SP की पदस्थापना की गई है। इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों में पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।

 

महत्वपूर्ण पदस्थापनों में वाहिनी सिंह (2014 बैच) को SP पीटीसी इंदौर बनाया गया है। विक्रांत मुराव (2016 बैच) को SP अनूपपुर पदस्थ किया गया है। राजेश व्यास (2016 बैच) को SP नीमच बनाया गया है। विनोद कुमार सिंह (2016 बैच) को सेनानी, 24वीं वाहिनी विसबल जावरा (रतलाम) भेजा गया है।

 

आदेश में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए हैं। मो. शाहिद अबरार (1996 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) के साथ अन्य कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आदित्य मिश्रा (2018 बैच), पुलिस अधीक्षक बालाघाट को हॉकफोर्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

गृह विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। इस बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के बाद प्रदेश के कई जिलों में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और प्राथमिकताओं में बदलाव देखने को मिलने की संभावना है। नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी असर पड़ेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *