— जनजातीय कार्य विभाग का आदेश जारी, कार्यभार ग्रहण से अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण में नई नियुक्ति करते हुए श्रीमती गुड्डी आदिवासी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में मंत्रालय भोपाल से 1 मई 2026 को आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, सहरिया समाज के समग्र उत्थान, सामाजिक भागीदारी बढ़ाने तथा विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी अभिसरण के उद्देश्य से इस प्राधिकरण का गठन पूर्व में 27 मई 2013 को किया गया था। आदेश में यह भी उल्लेख है कि प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर सहरिया समाज के व्यक्ति को अधिकतम 3 वर्ष के लिए नामित करने का प्रावधान है।
राज्य शासन द्वारा जारी नवीन आदेश में श्रीमती गुड्डी आदिवासी को अस्थाई रूप से कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्यपाल के नाम से तथा प्रमुख सचिव गुलशन बामरा के हस्ताक्षर से जारी की गई है। सरकार की इस नियुक्ति को सहरिया समुदाय के विकास और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। देखें आदेश…

