— भाजपा की बड़ी रणनीति! चुनाव से पहले संगठन में बड़ा फेरबदल
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा की है। दोनों अलग-अलग पत्रों के माध्यम से जारी इन नियुक्तियों में कई जिलों के नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहले पत्र में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पांच जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें सीधी से हरिकेश साकेत, जबलपुर ग्रामीण से संजीत अहिरवार, भोपाल ग्रामीण से जगदीश मेहरा, सागर ग्रामीण से गोपाल अहिरवार और कटनी से उमेंद्र अहिरवार को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं दूसरे पत्र में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा 10 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इनमें मंडला से संजीत पाण्डेय, अनुपपुर से नरेश मिश्रा, सीधी से रामकुमार साहू, देवास से टीकाराम प्रताप सिंह, शिवपुरी से विपिन खेमरिया, पांढुर्णा से विलास खंडेलकर, खरगोन से नारायण पाटीदार, अलीराजपुर से मांगीलाल चौहान, धार ग्रामीण से मोहन आर्य और मंदसौर से योगेंद्र सिंह चुंडावत को नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और विभिन्न वर्गों में पकड़ को और सुदृढ़ करना है।


