Dindori Breaking News : नेशनल हाईवे-45 पर मौत का तांडव! तेज रफ्तार कैप्सूल कंटेनर ने 6 लोगों को रौंदा, 5 की मौके पर मौत, 1 की हालत गंभीर, चालक फरार….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

गाड़ासरई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, चालक की तलाश जारी

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-45 पर ग्राम किकरा तालाब चौराहे के पास शनिवार देर रात लगभग 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। National Highway 45 पर तेज रफ्तार सीमेंट राखड़ से भरे कैप्सूल कंटेनर और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन माध्यम से सामाजिक कार्यक्रम से ग्रामीण अपने गांव लौट रहे थे। तभी वाहन में खराबी आने पर उसे सड़क किनारे रोककर मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान पिकअप में सवार लोग और अन्य यात्री वाहन के पास खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। तभी गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कैप्सूल कंटेनर ने नियंत्रण खोते हुए पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कैप्सूल कंटेनर ने सड़क किनारे मौजूद यात्री प्रतीक्षालय, एक छोटी होटल और धार्मिक स्थल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। मृतकों में दो व्यक्ति ग्राम परसवाह, दो कर्वे मट्ठा तथा एक उफरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के लिए तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

नोट: आगे की जानकारी प्राप्त होने पर खबर अपडेट की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *