Politics News : मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 66 पदाधिकारियों की सूची जारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

भोपाल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी है। यह आदेश 4 अप्रैल 2026 को जारी किया गया, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति प्राप्त है।

 

जारी सूची में कुल 66 महिला नेताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और संयुक्त सचिव जैसे अहम पद शामिल हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से महिलाओं को संगठन में प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

 

सूची के अनुसार ज्योति सिंह, मनीषा रावत, शांति भालेकर और यासमीन शेरानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बड़ी संख्या में नेताओं को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें आरती सिंह, गीता सिंह परिहार, हेमलता सिंह, रजनी वर्मा, सौम्या रंधेलिया, बीना भारद्वाज, मधु शर्मा, सुमन लता देहरिया, रचना जाटव, श्रुति बघेल, विजय लक्ष्मी मिश्रा सहित कई नाम शामिल हैं।

 

 

इसके अलावा सचिव पद पर भी कई नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें कुमुदनी सिंह, कृष्णा सिंह परिहार, रचना कुशवाह, माधवी नरवरिया, प्राची शुक्ला, लक्ष्मी सिंह परिहार, दीपा मिश्रा, प्रभा बागरी सहित अन्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त सचिव के पद पर भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां हुई हैं, जिनमें लता देवरे, शोभा चांदेर, पार्वती मौर्य, रेखा सैनी, प्रियंका यादव, रोशनी गोहर समेत कई नाम शामिल हैं।

 

यह पूरी सूची प्रदेश के विभिन्न जिलों—ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, रीवा, सतना, सिंगरौली, कटनी, देवास, उज्जैन, सागर, मंदसौर, जबलपुर सहित अन्य जिलों—को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।

 

आदेश में कहा गया है कि यह सूची प्रेस विज्ञप्ति हेतु जारी की गई है और संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र आवश्यक घोषणा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस नियुक्ति के साथ ही मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को मजबूती देने की तैयारी शुरू हो गई है। देखें पूरी लिस्ट…

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *