POLITICS NEWS : MP कांग्रेस में विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति प्रकोष्ठ की नई टीम घोषित, 26 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

कांग्रेस ने बदली रणनीति, नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी….

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रबंध समिति की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से की गई हैं। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह चौहान द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को अनुमोदन मिलने के बाद यह सूची जारी की गई।

जारी आदेश के मुताबिक 

जारी आदेश के अनुसार प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव सहित कुल 26 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में श्रवण सिंह राठौड़, रमेश पारधी, कैलाश मानावत, कमल सिंह कंजर, बनवारी बंजार, प्रकाश नायक सहित अन्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

प्रदेश महासचिव के पद पर लालमणि नागर, डॉ. हेमराज नायक, सुरेन्द्र सिंह बघेल एवं दिनेश कछावा को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश सचिव के रूप में सत्यवान झांझावत, पूजा भारती, अर्जुन राठौड़, दिनेश चौहान, नरेन्द्र नाथ सपेरा, भूपेन्द्र सिंह बंजारा सहित कई नेताओं को शामिल किया गया है।

 

इसके अलावा अरविंद पाल को कार्यालय एवं मीडिया प्रभारी बनाया गया है।प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से शीघ्र प्रांतीय बैठक आयोजित कर संगठन की भावी कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और प्रकोष्ठ की गतिविधियों को गति मिलेगी। देखें पूरी लिस्ट….

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *