Dindori News : कलेक्टर ने गुणवत्ता उल्लंघन पर कसा शिकंजा ! डीपीआर के अनुरूप कार्य न होने पर संबंधित एजेंसी को थमाया नोटिस… 

Rathore Ramshay Mardan
4 Min Read

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले में विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा 

 

डिंडौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तहसीलदार भरत सिंह वट्टे, नायब तहसीलदार आशुतोष मिश्रा, तेजलाल धुर्वे, शशांक शेण्डे, सुन्दर लाल यादव, सीईओ जनपद पंचायत प्रमोद कुमार ओझा, आबकारी उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, योजना अधिकारी अभिषेक बंसल, एलडीएम रविशंकर, कनिष्ट अभियंता राहुल श्रीवास, श्रीकांत सिद्धे, कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी नितिन जयसवाल, सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी, समीम खान, सीडीपीओ विपिन डेहरिया को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं डी ग्रेड एवं सी ग्रेड में आने वाले विभागों को सैनिक कल्याण निधि में निर्धारित राशि जमा करने के निर्देश दिए गए।

 

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को सौर ऊर्जा से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करने पर जोर दिया। उन्होंने एसडीएम एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों के पात्र किसानों की सूची तैयार कर आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद पंचायतों एवं ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को नियमित निरीक्षण कर समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक ग्राम में बैनर एवं चौपाल के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं शपथ दिलाने के निर्देश दिए गए।

 

 

कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को रबी उपार्जन का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं नगर परिषद शहपुरा में निर्माणाधीन डिवाइडर कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित एजेंसी द्वारा डीपीआर के अनुरूप कार्य नहीं करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना के अंतर्गत 1 जून से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संचालित होने की जानकारी दी गई। पात्र अभ्यर्थियों की आयु 17 वर्ष 6 माह से 22 वर्ष निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की तिथियां भी घोषित की गईंकृ20 अप्रैल 2026 को करंजिया/बजाग, 28 अप्रैल 2026 को डिंडौरी, 7 मई 2026 को शहपुरा तथा 14 मई 2026 को अमरपुर/समनापुर में आयोजन किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित सामाजिक न्याय विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ लेने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि बीएमओ, सीएचओ एवं स्वास्थ्य केन्द्रों की टीम द्वारा स्कूलों एवं शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कर एच.वी.सी. टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिल सके।

 

 

बैठक में न्यायालयीन प्रकरण, समग्र आईडी, ई-केवाईसी, सीपी ग्राम, पीएम जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्कूलों में शौचालयों की साफ-सफाई, नगरीय निर्माण कार्यों की प्रगति एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बंटवारा, सीमांकन, नामांतरण, नक्शा तरमीम, फौती नामांतरण, फार्मर रजिस्ट्री एवं राजस्व वसूली के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *