MP Police का बड़ा आदेश : मध्यप्रदेश पुलिस में अवकाश पर पाबंदी, त्यौहारों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आदेश…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। प्रदेश में आगामी प्रमुख धार्मिक त्योहारों के मद्देनजर मध्यप्रदेश पुलिस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश विशेष शाखा, मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किया गया है।

 

आदेश के अनुसार, अवकाश केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही संबंधित पुलिस अधीक्षक या जोनल पुलिस महानिरीक्षक की मंजूरी से सीमित अवधि के लिए दिया जा सकेगा। वरिष्ठ स्तर पर आवश्यकता होने पर अवकाश पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन के बाद ही स्वीकृत होंगे।

 

इस निर्णय का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना बताया गया है। प्रत्येक रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक, जोनल पुलिस अधीक्षक और विशेष शाखा अधिकारियों को आदेश के पालन का कड़ा निर्देश दिया गया है। देखें आदेश…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *