Dindori News : ग्राम बालपुर में रानी अवंती बाई बलिदान दिवस की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। 20 मार्च 2026 को होने वाले रानी अवंती बाई बलिदान दिवस के आयोजन को लेकर ग्राम बालपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम पंचायत बालपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, वाहन पार्किंग, आवागमन, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम गरिमामय एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाए।

 

कलेक्टर ने कहा कि रानी अवंती बाई का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ कार्यक्रम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियों के माध्यम से आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी भारती मेरावी, तहसीलदार रामप्रसाद मार्को सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *