Dindori Crime News : अवैध पशु तस्करी का पर्दाफाश ? कोतवाली पुलिस ने 23 भैंस और ट्रक किया जब्त, एक आरोपी भी गिरफ्तार….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध पशु तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी सहित 23 भैंस और एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि जुआ, सट्टा, शराब और पशु तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम की जाए।

जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम इमलई पहाड़ी में एक लाल रंग की डालाबाड़ी गाड़ी भैंस लेकर बुचड़खाने की ओर जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन संख्या MP-20XB-5439 का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए, लेकिन एक व्यक्ति, सहबाज कुरैशी (26), पिता मो. रईस कुरैशी, निवासी शास्त्री वार्ड, शेल्टर हाउस रोड टक्कर ग्राम जबलपुर, पकड़ में आया। आरोपी ने अपने साथियों के नाम रिजवान खान और खलासी राजा बताए।

भैंस परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पशु को जब्त कर कांजी हाउस डिंडोरी में छोड़ा गया और पशु चिकित्सक को मेडिकल जांच हेतु भेजा गया। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश कृषि पशु परी0अधि 1959 की धारा 4.6(क) और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उप निरीक्षक भिपेंद्र पाठक, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, आरक्षक विकास पटेल, निलेश साहू, प्रवेश पटेल, अवनीश यादव, हेमंत झरिया और कैलाश द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *