Dindori Highway Accident : रात के अंधेरे में डिंडौरी-अमरकंटक हाईवे पर भीषण सड़क हादसा ! बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल…हालत नाजुक…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— परिवार और गांव में शोक की लहर, पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की

डिंडौरी। विगत रात्रि सोमवार को डिंडौरी-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया। गाड़ासरई डिपो के पास, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक अमरकंटक–डिंडौरी मार्ग से शांतिपूर्वक गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए वाहन ने उन्हें अपनी तेज रफ्तार के साथ जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे। आसपास के लोग घटना की आवाज सुनकर दौड़े और तुरंत डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई। मृतक युवक की पहचान आसपास के गाँव का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे की खबर सुनते ही परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोग और राहगीर हादसे की भयावहता देखकर हैरान हैं और इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहन की रोकथाम की मांग कर रहे हैं।

(नोट :- “आगे की जानकारी मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।” )

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *