Dindori News : लाडली बहना योजना ! डिंडौरी की 1.29 लाख महिलाओं के खातों में 18.91 करोड़ रुपये का सीधा अंतरण…..

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। लाडली बहना योजना के तहत जिले की 1,29,425 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 18 करोड़ 91 लाख 36 हजार 500 रुपये का राशि अंतरण किया गया। यह राशि माननीय मुख्यमंत्री श्री द्वारा होशंगाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर जिले में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और परिवार एवं समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह सीधे अंतरण से उन्हें नियमित आर्थिक सहयोग उपलब्ध हो रहा है।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना से प्रदेश की लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं और उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है। जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी और समन्वय किया जा रहा है, ताकि सभी पात्र महिलाओं को समय पर लाभ मिल सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *