Dindori News : मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के पालन प्रतिवेदन पर आयुक्त की समीक्षा….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। आयुक्त जबलपुर संभाग, जबलपुर की अध्यक्षता में कलेक्टर्स वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 07–08 अक्टूबर को आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस की कार्यवाही के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। बैठक में राजस्व एवं सामान्य प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, नगरीय प्रशासन विभाग सहित जिले में संचालित निर्माण कार्यों एवं विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। विभागवार योजनाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों से अद्यतन जानकारी ली।

आयुक्त महोदय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रगति सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। वीडियो कॉन्फ्रेंस में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *