Dindori News : डिंडौरी में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना की राशि का वितरण, 65 हितग्राहियों को 1.34 करोड़ का लाभ…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर डिंडौरी जिले के कुल 65 हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

जनपद पंचायत समनापुर के 11 हितग्राहियों को 22 लाख रुपए, जनपद पंचायत मेहंदवानी के 2 हितग्राहियों को 4 लाख रुपए, जनपद पंचायत बजाग के 6 हितग्राहियों को 12 लाख रुपए, जनपद पंचायत अमरपुर के 10 हितग्राहियों को 20 लाख रुपए, जनपद पंचायत डिंडौरी के 12 हितग्राहियों को 26 लाख रुपए, जनपद पंचायत करंजिया के 16 हितग्राहियों को 32 लाख रुपए, जनपद पंचायत शहपुरा के 4 हितग्राहियों को 10 लाख रुपए, नगर परिषद डिंडोरी के 2 हितग्राहियों को 4 लाख रुपए और नगर परिषद शहपुरा के 2 हितग्राहियों को 4 लाख रुपए वितरित किए गए। कुल राशि 1 करोड़ 34 लाख रुपए रही।

सिंगल क्लिक कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी, श्रम विभाग के कर्मचारी और 20 हितग्राही उपस्थित रहे। इस पहल से लाभार्थियों को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान कर शासन की जनकल्याण योजनाओं को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *