Dindori Crime News : कोतवाली पुलिस ने एक साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में, माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम) डिंडौरी द्वारा प्रकरण क्रमांक 09/24 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राम भजन (पिता: शंभू सिंह सैयाम, उम्र 34 वर्ष, निवासी धिरवन, थाना शहपुरा, जिला डिंडोरी) को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, प्रधान आरक्षक 271 आदित्य शुक्ला और प्रधान आरक्षक 146 सलीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *