डिंडौरी। करंजिया के अटल नगर में नौ दिन तक विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद माँ जगदम्बा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। पूजन उपरांत अटल नगर वासी बैंड-बाजे की धुन और देवी गीतों पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा के रूप में माँ जगदम्बा की प्रतिमा को कर मंडल नदी तक लेकर गए।
समिति के अध्यक्ष कैलाश साहू, संरक्षक, कोषाध्यक्ष सियाराम साहू, बृजेश साहू, नरेंद्र साहू, राम कुमार गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई थी। पूरे नगर में आनंदमय वातावरण रहा। शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद कर मंडल नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया और प्रसाद वितरण कर भक्तों ने माँ की विदाई की।



