मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में मुख्यालय सहित विकासखंड शहपुरा के ग्राम करौंदी के शिवशक्ति चौक में शारदीय नवरात्र महोत्सव सोमवार को भक्ति और उल्लास के बीच प्रारंभ हुआ प्रथम दिन श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की कथा का शुभारंभ हुआ और कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में सिर पर कलश और श्रीमद् देवी भागवत महापुराण धारण कर ढोल-ढमाकों और भजन-कीर्तन के बीच यात्रा शिवशक्ति चौक मढ़िया पहुँची शाम को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मातारानी की प्रतिमा की स्थापना की गई इसी अवसर पर करौंदी पहुँचे पौराणिक पंडित शुकदेव द्विवेदी शास्त्री का श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया प्रतिमा स्थापना के बाद श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ
नवरात्र की सप्तमी अष्टमी और नवमी को विशेष भक्ति भाव से माँ दुर्गा की महाआरती का आयोजन होगा इस अवसर पर ग्रामवासी दीप प्रज्वलित कर एक स्वर में जय माता दी के जयघोष करेंगे अष्टमी के दिन पारंपरिक रूप से मातारानी को अठवाइन और खीर का भोग लगाया जाएगा कन्या पूजन एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराना विशेष पुण्यदायी होता है नवमी तिथि को महाभंडारा एवं सामूहिक महाआरती के साथ नवरात्र महोत्सव का समापन किया जाएगा इस दिन दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालु एकत्र होकर मातारानी की आराधना करेंगे
ग्रामवासी बताते हैं कि हर वर्ष की तरह इस बार भी करौंदी में नवरात्र महोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को बल देता है बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है इस प्रकार करौंदी गाँव नवरात्र के नौ दिनों तक भक्तिरस में सराबोर रहेगा और श्रद्धालु प्रतिदिन कथा श्रवण पूजा-अर्चना एवं विविध धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे।




