Dindori News : अधिकारियों को मिली हिदायत, अपूर्ण मनरेगा कार्यों की पूरी जानकारी लेकर ही आएं बैठक में….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर नेहा मारव्या की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, परियोजना अधिकारी मनरेगा, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, उपयंत्री, एपीओ, सहायक यंत्री सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलेभर में संचालित मनरेगा कार्यों की जनपद पंचायतवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कार्य असफल एवं अनुपयोगी हैं, उन्हें नियम अनुसार तत्काल बंद किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि लंबित मजदूरी भुगतान को प्राथमिकता से निपटाया जाए, ताकि मजदूरों को समय पर भुगतान मिल सके। समीक्षा के दौरान उन्होंने सहायक यंत्री एवं सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा को अपूर्ण कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत न करने पर चेतावनी दी और निर्देशित किया कि आगामी बैठक में समस्त जानकारी के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *