Good News for Teachers : शिक्षकों को चौथे वेतनमान की सौगात, 1.50 लाख से अधिक शिक्षक होंगे लाभान्वित….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। शैक्षणिक संवर्ग के सहायक शिक्षक, उच्च शिक्षक, नवीन शैक्षणिक संवर्ग के प्राथमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों को अब चतुर्थ कार्यमान वेतनमान दिया जाएगा। इस निर्णय से प्रदेशभर के लगभग 1 लाख 50 हजार शिक्षक सीधे लाभान्वित होंगे।

सरकार ने बताया कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा और वित्तीय वर्ष 2025-26 से चौथे वेतनमान का लाभ शिक्षकों को मिलना शुरू हो जाएगा। इस पर राज्य सरकार पर लगभग ₹117 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा, किंतु मुख्यमंत्री ने कहा कि “शिक्षकों के सम्मान और उनकी सुविधा के लिए यह खर्च भी हमें आनंद की अनुभूति कराएगा।” वहीं  शासकीय शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने मध्यप्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *