Student Aadhaar Drive शुरू : स्कूलों में ही बनेगा विद्यार्थियों का आधार कार्ड, 18 अगस्त से शुरू हुआ विशेष अभियान….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर विकास के लिए मध्यप्रदेश शासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब बच्चों के आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने की सुविधा सीधे स्कूलों में उपलब्ध होगी। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र एवं UIDAI के सहयोग से “विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार” नामक विशेष अभियान की शुरुआत 18 अगस्त 2025 से की गई है।

 

अभियान के पहले चरण में प्रदेश के 40 जिलों के शासकीय विद्यालयों में आधार शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनवाने, नाम सुधारने, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। बाद में यह अभियान सितंबर माह में शेष जिलों में भी लागू किया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, परीक्षा, प्रवेश प्रक्रिया एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। खास बात यह है कि 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट नि:शुल्क रहेगा, जबकि बड़े विद्यार्थियों को मामूली शुल्क देना होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *