Krishna Janmashtami 2025 : विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर नेहा मारव्या एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी करंजिया के आदेशानुसार एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पूजन-अर्चन से की गई। इसके बाद पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता को संस्था प्रमुख रामकुमार गर्ग द्वारा दो सौ इक्यावन रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

जन्मोत्सव अवसर पर माखन-मिश्री, दूध-मलाई और लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ पूरा स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *