MP में Grand Celebration : मध्यप्रदेश में 16 अगस्त को भव्य स्तर पर मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने प्रदेशभर में 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन करने के निर्देश जारी किए हैं। उप सचिव स्वाति जैन द्वारा जारी पत्र में सभी जिला कलेक्टरों को आदेशित किया गया है कि इस अवसर पर श्रीकृष्ण से जुड़े विशेष स्थलों एवं मंदिरों में जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। निर्देशों के अनुसार, जिले के सभी श्रीकृष्ण मंदिरों, मठों और देवालयों में साफ-सफाई, रखरखाव एवं जीर्णोद्धार कार्य किए जाएं। साथ ही, मंदिरों में स्थित जल संरचनाओं का संरक्षण और वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *