डिंडौरी जिले में प्रकृति संरक्षण और नारी शक्ति की सहभागिता” के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ‘नवांकुर सखी’ हरियाली कलश यात्रा का भव्य आयोजन आदर्श ग्राम बाघरा एवं पडरिया माल स्थित दुर्गा मंदिर में संपन्न हुआ। यह आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के अंतर्गत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद अतिथियों का पारंपरिक रूप से तिलक वंदन और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक धर्मेन्द्र चौहान के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक गणेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में नवांकुर संस्था दुहनिया एवं सेक्टर क्रमांक 2 एवं 5 की सहभागिता रही।
सम्मान और पौध वितरण:
यात्रा के समापन पर प्रत्येक नवांकुर सखी को 11 पौधे भेंट किए गए, साथ ही इन पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुखजन:
अंकित गुप्ता, साकोप सिंह, श्याम राजू गुप्ता, रतन सिंह तेकाम, गजरूप कुशराम, रामप्रसाद आरमो, श्रीराम तेकाम, नेम उइके, धीरज धुर्वे, श्याम सिंह धुर्वे, कन्हैया सरोते, शिखर चंद धुर्वे, तीरथ श्याम, कमला धुर्वे, प्रेमलाल बनवासी, जगदीश मरावी, भीखम धुर्वे, बृजमोहन, हनुमंत, रतन बेलिया, ललित उइके, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम के विद्यार्थी, नवांकुर सखियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि गणों के आभार प्रदर्शन के साथ धीर सिंह तेकाम द्वारा किया गया।
