MP News: गोवर्धन पूजन के लिए सरकार ने जारी की 53 अतिथियों की सूची, CM से लेकर सांसद-विधायकों तक को मिली जिलों की जिम्मेदारी, डिंडौरी में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे होंगे मुख्य अतिथि…..

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

— 9 नवंबर को प्रदेशभर में होंगे गोवर्धन पूजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल, उज्जैन और इंदौर में होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल। मध्यप्रदेश में 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजन कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलेवार मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों, राज्यमंत्रियों, केंद्रीय राज्यमंत्री, लोकसभा सांसदों और विधायकों सहित कुल 53 जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथि निर्धारित किया गया है।

जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भोपाल, उज्जैन और इंदौर जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि होंगे।

कैबिनेट मंत्रियों में कुंवर विजय शाह को खंडवा, कैलाश विजयवर्गीय को धार, प्रहलाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर, राकेश सिंह को जबलपुर, करण सिंह वर्मा को सीहोर, उदय प्रताप सिंह को नर्मदापुरम और संपतिया उइके को मंडला की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के लिए नामित किया गया है।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी को दमोह, दिलीप जायसवाल को अनूपपुर, गौतम टेटवाल को राजगढ़, लखन पटेल को कटनी और नारायण सिंह पवार को आगर मालवा जिले में मुख्य अतिथि बनाया गया है।

इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके को हरदा जिले की जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा सांसदों में हिमाद्री सिंह को शहडोल, फग्गन सिंह कुलस्ते को सिवनी, भारती पारधी को बालाघाट, ज्ञानेश्वर पाटिल को बुरहानपुर सहित अन्य सांसदों को अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के लिए नामित किया गया है।

विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी

जिलेवार सूची में विधायकों को भी शामिल किया गया है। इसमें पन्ना से बृजेन्द्र प्रताप सिंह, खरगोन से बालकृष्ण पाटीदार, उमरिया से मीना सिंह मांडवे, टीकमगढ़ से हरिशंकर खटीक और डिंडौरी से ओमप्रकाश धुर्वे को मुख्य अतिथि बनाया गया है। शासन द्वारा जारी इस सूची के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में गोवर्धन पूजन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रमों के जरिए प्रदेशभर में गोवर्धन पूजन का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *