politics news : भाजपा महिला मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, चार पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से चार पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। ये नियुक्तियां 28 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से की गईं।

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, श्रीमती सारिका उपाध्याय को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, श्रीमती वर्षा दुबे को सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्रीमती विभा श्रीवास्तव (अशोकनगर) और श्रीमती इंदु चौधरी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजवाड़े की ओर से जारी आदेश में इन नियुक्तियों की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रदेश संगठन के नेताओं और जिला अध्यक्षों को भी भेजी गई है।

इन नियुक्तियों को मध्यप्रदेश में महिला मोर्चा के संगठनात्मक दायित्वों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों से महिला मोर्चा की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों को गति देने की अपेक्षा रहेगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *