डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला डिंडौरी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार और प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी और भाजपा जिलाध्यक्ष की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।
— जारी आदेश के अनुसार
जारी सूची के अनुसार राजकुमार मोंगरे को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं लक्ष्मीप्रसाद यादव, हरीश साहू, द्वारका सिंह ठाकुर, कुलदीप नंदा, विनय साहू और श्रीमती भगवती पडवार को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बबलू अवधिया और कुलदीप ठाकुर को जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री के रूप में मनोज यादव, कुंजन नंदेरा, श्रीमती रागिनी राय, हरिशंकर चौकसे, दीपिका यादव और शत्रुघ्न पराशर को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह रामकुमार ठाकुर कोषाध्यक्ष तथा दुर्गेश ठाकुर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तानसिंह ठाकुर को कार्यालय मंत्री और अंगदास छुरे को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
मोर्चा की मीडिया गतिविधियों के लिए कृष्णकुमार गौतम को मीडिया प्रभारी, राजेश कुमार यादव को सह मीडिया प्रभारी, जीत कुमार साहू को सोशल मीडिया प्रभारी तथा कृष्णकुमार गौड़ामी को आईटी प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा गंगाधर साहू को मन की बात जिला प्रभारी, नरेंद्र साहू को मन की बात जिला सहप्रभारी, बुद्धसेन साहू को जनप्रतिनिधि प्रमुख तथा प्रमोद हरदहा को जनप्रतिनिधि सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दिए जाने से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।


