Cooperative Bank News : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में 14 समिति प्रबंधकों की नवीन पदस्थापना, डिंडौरी की 7 बी-पैक्स में भी मिली जिम्मेदारी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, मंडला ने कार्य व्यवस्था एवं प्रशासनिक दृष्टि से 14 नव नियुक्त समिति प्रबंधकों की नवीन बी-पैक्स में पदस्थापना की है। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित समिति प्रबंधकों को वर्तमान पदस्थापना स्थल से भारमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

— जारी आदेश के मुताबिक

आदेश के अनुसार कल्याणी तिवारी को सलवाह बी-पैक्स, आस्था मिश्रा को मेहदवानी, सौर्या ज्योतिषी को परसवाड़ा और ज्योति यादव को छिबलिया बी-पैक्स में समिति प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में निर्मल सिंह धुर्वे को सक्का, कविता मरावी को सरहरी, निकिता कश्यप को पिपरिया और दिव्या मरावी को कोकोमटटा बी-पैक्स में नवीन पदस्थापना दी गई है।

 

वहीं पराग धुर्वे को गोरखपुर, पूजा मरावी को पड़रिया कला, ओम प्रकाश मार्को को दानीटोला, नेहा धुर्वे को अडवार, दीक्षा मार्को को शाहपुर तथा एल्सा एक्का को कुक्करमठ बी-पैक्स में समिति प्रबंधक के रूप में पदस्थ किया गया है।

 

डिंडौरी की 7 बी-पैक्स में इन नामों की जिम्मेदारी

 

आदेश में शाखा विवरण के अनुसार डिंडौरी से संबंधित बी-पैक्स में निर्मल सिंह धुर्वे-सक्का, कविता मरावी-सरहरी, दिव्या मरावी-कोकोमटटा, पूजा मरावी-पड़रिया कला, नेहा धुर्वे-अडवार, दीक्षा मार्को-शाहपुर और एल्सा एक्का-कुक्करमठ को समिति प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य पदस्थापना में कल्याणी तिवारी-सलवाह (घुघरी), आस्था मिश्रा-मेहदवानी (मोहगांव), सौर्या ज्योतिषी-परसवाड़ा (नैनपुर), ज्योति यादव-छिबलिया (नारायणगंज), निकिता कश्यप-पिपरिया (निवास), पराग धुर्वे-गोरखपुर (गोरखपुर) और ओम प्रकाश मार्को-दानीटोला (बिछिया) शामिल हैं।

बैंक के आदेश में सभी समिति प्रबंधकों को नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर समिति प्रबंधक के कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित शाखा प्रबंधकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *