भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग ने प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में सहायक जेल अधीक्षकों के व्यापक तबादले किए हैं। जेल विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा 15 जून 2026 को जारी आदेश के तहत 20 सहायक जेल अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिला जेलों, केंद्रीय जेलों एवं उप जेलों में पदस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है। तबादला सूची में नीमच, खंडवा, देवास, सुसनेर, पवई, खाचरोद, सतना, इंदौर, मेहगांव, ग्वालियर, मुरैना, शुजालपुर, गोहद, सीहोर, नागौद, बिजावर, छिंदवाड़ा, रतलाम, बड़वानी और भोपाल सहित कई जेल इकाइयों के अधिकारी शामिल हैं।
आदेश के तहत मनोज कुमार चौरसिया को जिला जेल नीमच से जिला जेल खंडवा, रामसहाय कुशवाह को उप जेल देवपालपुर से उप जेल सुसनेर और मुनीन्द्र प्रसाद मिश्रा को उप जेल पवई से उप जेल खाचरोद भेजा गया है। वहीं अभिमन्यु पाण्डेय को केंद्रीय जेल सतना से उप जेल पवई तथा हेमंत नागर को जिला जेल इंदौर से उप जेल मेहगांव पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा कई अधिकारियों को केंद्रीय जेलों से उप जेलों तथा उप जेलों से जिला एवं केंद्रीय जेलों में स्थानांतरित किया गया है। शासन ने सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
जेल विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य की जेल व्यवस्थाओं में कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप मानव संसाधन के पुनर्संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। देखें आदेश..


