डिंडौरी/शहपुरा। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में सेवा पखवाड़ा का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने तथा आमजन को प्रेरित करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण से हुई। इसके पश्चात “स्वदेशी अपनाओ–देश बचाओ” का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वॉलंटियर्स एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्वीटी यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. एल. एन. साहू ने किया। इस अवसर पर सहयोगी प्राध्यापकों में डॉ. अनिल झारिया, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. परमेश साकेत, डॉ. आलोक डहरिया, डॉ. सी. एल. रैदास, डॉ. राजू रैदास, डॉ. नीरज गुप्ता एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र नागले सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे।
सहायक प्राध्यापकों में डॉ. नेहा चौहान, डॉ. वीना शिवहरे, भगवत सिंह धुर्वे, पी. एस. वरकड़े, श्रीराम ठाकुर, डॉ. शालिनी धुर्वे, डॉ. कल्पना सागर, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. टी. पी. साहू, डॉ. संगीता श्याम, डॉ. जागृति परिहार, डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. निहारिका सेंगर, डॉ. पापरी कर्माकर, डॉ. शिवपाल पटेल, डॉ. रश्मि चक्रवर्ती एवं डॉ. सुषमा मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कैलाश भवेदी तथा वॉलंटियर्स की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी रोचक व प्रभावशाली बना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं तथा युवा पीढ़ी को सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करते हैं।




