Education Update : शिक्षकों को बड़ी राहत ! चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना लागू, 322.34 करोड़ की मंजूरी…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

— सांदीपनि विद्यालयों के द्वितीय चरण के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत…

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अहम निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रि-परिषद के सदस्य टैबलेट के साथ शामिल हुए।

मंत्रि-परिषद ने शैक्षणिक संवर्ग के सहायक शिक्षक, शिक्षक तथा नवीन शैक्षणिक संवर्ग के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए 1 जुलाई 2023 अथवा उसके बाद 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना लागू करने की स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय से शिक्षकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। योजना के क्रियान्वयन हेतु 322 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इसी बैठक में शिक्षा अधोसंरचना के विस्तार को गति देते हुए सांदीपनि विद्यालयों के द्वितीय चरण के अंतर्गत 200 सर्वसुविधायुक्त सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना के लिए 3 हजार 660 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय को मंजूरी दी गई। द्वितीय चरण में प्रस्तावित विद्यालयों की क्षमता एक हजार से अधिक विद्यार्थियों की होगी। सरकार के इन फैसलों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *