डिंडौरी। जिले के ग्राम कनईसंगवा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सात दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 09 फरवरी 2026, सोमवार से प्रारंभ होकर 17 फरवरी 2026, मंगलवार तक आयोजित होगा। आयोजन की शुरुआत 09 फरवरी को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा, यज्ञ एवं पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पौराणिक राकेश पाठक के श्रीमुख से होगा, जिनके द्वारा भक्तों को श्रीमद् भागवत की दिव्य कथाओं का रसपान कराया जाएगा।
कथा यज्ञ के समापन अवसर पर 17 फरवरी को पूर्णाहुति, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के पुरोहित गोकरण पाठक रहेंगे। कार्यक्रम स्थल ग्राम कनईसंगवा, जिला डिंडौरी (म.प्र.) निर्धारित किया गया है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजक परिवार एवं समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।




