Big Breaking : मूसलाधार बारिश का कहर ! कच्चा मकान ढहने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, प्रशासन ने शुरू की राहत कार्रवाई…..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले में लगातार हो रही बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गाड़ासरई थाना क्षेत्र के ग्राम नदिया टोला में भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक राजा आर्मो, पिता विश्राम आर्मो, की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर घटना से संबंधित पंचनामा एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं प्रारंभ कर दी हैं। ‎कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण तैयार किया जा रहा है। साथ ही घटना की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार को शासन के नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा परिवार को अन्य पात्र शासकीय योजनाओं के तहत मिलने वाले सभी लाभों का परीक्षण कर उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से जर्जर एवं कच्चे मकानों में रहने से बचने तथा मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *