Student Hostel Update : जनजातीय विभाग का बड़ा आदेश! छात्रावासों में एंट्री-एग्जिट की नई टाइमलाइन लागू, सख्त निर्देश जारी—जानें पूरा मामला…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

बोर्ड रिजल्ट से जुड़ा बड़ा फैसला! 6वीं, 9वीं, 11वीं एडमिशन पर अपडेट

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुरू होते ही जनजातीय कार्य विभाग ने छात्रावास एवं आश्रम शालाओं के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर दिए हैं। आयुक्त जनजातीय कार्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से नया शैक्षणिक सत्र लागू होने के साथ ही सभी जिलों में छात्रावासों और आश्रम शालाओं का संचालन भी नए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा।

 

 

जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व सत्र में अंतिम कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को 6 अप्रैल 2026 तक छात्रावास से बाहर (एग्जिट) करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, पूर्व से अध्ययनरत विद्यार्थियों के नवीनीकरण (री-एडमिशन) की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नए विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक पूर्ण कर उन्हें ऑनबोर्ड किया जाएगा।

 

 

विभाग ने पालक समिति की बैठक 20 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक के दौरान प्रत्येक छात्रावास में एक नोडल अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि व्यवस्थाओं की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके। महत्वपूर्ण बात यह है कि कक्षा 6वीं, 9वीं और 11वीं में नए प्रवेश बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही दिए जाएंगे। इसके चलते इन कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया परिणाम आने के बाद शुरू होगी।

 

 

इसके अलावा छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सहयोग से उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आयुक्त जनजातीय कार्य ने सभी सहायक आयुक्तों, जिला संयोजकों और कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि तय समयसीमा में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे नए सत्र की शुरुआत सुचारू रूप से हो सके। देखें आदेश…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *