Politics News : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने 8 मंडलों में की अध्यक्षों की नियुक्ति…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला डिंडौरी में संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिले के आठ मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। 10 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के मार्गदर्शन एवं स्थानीय मंडल अध्यक्षों की सहमति के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं।

जारी पत्र के मुताबिक 

जारी सूची के मुताबिक गाड़ासरई मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी चंदन साहू को सौंपी गई है। इसी तरह बजाग मंडल में जगदीश नेदहा, शाहपुरा मंडल में पियूष ठाकुर, डिंडौरी मंडल में गणेश ठाकुर, सकका मंडल में विनोद ठाकुर, बजाग की सूची में चमरू यादव, गोपालपुर मंडल में शिवम पड़वार और करंजिया मंडल में रोहित यादव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

नियुक्ति पत्र में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने, पिछड़ा वर्ग समाज के बीच पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मोंगरे की ओर से नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी गई हैं। नियुक्ति की प्रतिलिपि प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यालय मंत्री तथा संभागीय पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *