— भोपाल पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी, कई जिलों व इकाइयों में नई पदस्थापना
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेशभर में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 64 निरीक्षक एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले कर उन्हें विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश 02 अप्रैल 2026 को जारी किया गया, जिसमें पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद यह निर्णय लिया गया है।
इस तबादला सूची में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, नरसिंहपुर, रायसेन, मंदसौर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सीहोर और ग्वालियर सहित कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को बदला गया है। साथ ही विशेष शाखा, जीआरपी, पीटीएस, लोकायुक्त संगठन और प्रशासन शाखा जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है, जिससे कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
जारी सूची में बलवीर सिंह चौधरी, सुरेंद्र सिंह यादव, भगवान दास वीरा, मोहन सिंह मौर्य, राहुल सिंह राजपूत, विमल कुमार शुक्ला, शिवकुमार रजक, गोकुलानंद पाण्डेय, कमल सिंह गहलोत, संतोष कुमार तिवारी, अभिषेक गौतम, अमित वर्मन, अंजू पटेल, विपिन बाथम, राजेश शर्मा, अपाला सिंह, अर्चना सिंह चौहान, राजकुमार शर्मा, दिलीप कुमार पुरी, मनीष कुमार दुबे, विकास पटेल और जय प्रकाश पटेल सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
पुलिस मुख्यालय ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। साथ ही यदि कोई अधिकारी निलंबन या अन्य प्रशासनिक प्रक्रिया में है तो उसकी जानकारी मुख्यालय को देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह व्यापक फेरबदल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को बदलकर नई जिम्मेदारियां देने से पुलिस व्यवस्था में संतुलन और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह तबादला आदेश राज्य शासन की स्थानांतरण नीति 2025 के तहत जारी किया गया है, जिसमें प्रशासनिक आवश्यकता को प्राथमिकता दी गई है। देखें पूरी लिस्ट….



