Finance Department : MP कर्मचारियों को खुशखबरी ! मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा, अब 58% होगा भत्ता….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! महंगाई भत्ता 58% तक बढ़ा—एरियर भी मिलेगा

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग ने राज्य के सभी शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। वित्त विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ 4-1/2026/नियम/चार के अनुसार, 1 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर में 3% की वृद्धि की गई है, जिससे सातवें वेतनमान के तहत यह भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया है।

 

 

शासकीय कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का लाभ 1 अप्रैल, 2026 (भुगतान माह मई, 2026) से मिलेगा। 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की एरियर राशि को छः समान किश्तों में—मई से अक्टूबर 2026 तक—भुगतान किया जाएगा। सेवानिवृत्त या निधन हो चुके कर्मचारियों के लिए एरियर राशि उनके नामांकित सदस्य को एकमुश्त भुगतान की जाएगी। महंगाई भत्ते में 50 पैसे या उससे अधिक राशि को अगले पूरे रूपए में बढ़ा दिया जाएगा।

 

 

वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि महंगाई भत्ता किसी भी प्रयोजन के लिए वेतन का हिस्सा नहीं माना जाएगा और इसका भुगतान संबंधित विभाग के स्वीकृत बजट के भीतर ही किया जाएगा।इ स बढ़ोतरी से मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और महंगाई के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। देखें आदेश…..

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *