Dindori News : कक्षा 2 में टॉपर बना चिराग, अमरपुर का नाम किया रोशन….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

अमरपुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय MSG Academy English Medium, अमरपुर के छात्र चिराग जायसवाल ने कक्षा 2 में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि से पूरे अमरपुर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

 

चिराग के पिता रोशन जायसवाल पेशे से एशियन पेंट एवं हार्डवेयर के डीलर हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सामने आया है।

 

विद्यालय प्रबंधन ने चिराग की इस शानदार सफलता पर खुशी जताते हुए उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। शिक्षकों के अनुसार, चिराग शुरू से ही पढ़ाई में होनहार, नियमित और अनुशासित छात्र रहा है।

 

बातचीत में चिराग ने बताया कि उसका सपना बड़ा होकर कलेक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उसकी इस सोच और समर्पण को देखकर परिवार और शिक्षक दोनों गर्व महसूस कर रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल चिराग के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय और अमरपुर क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *