Big Breaking : डिंडौरी में दो क्लीनिकों पर प्रशासन की कार्रवाई, एक सील,FIR दर्ज….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर डिंडौरी कलेक्टर के निर्देशन में शहपुरा में प्रशासनिक टीम ने दो क्लीनिकों का निरीक्षण किया। शहपुरा एसडीएम फरहान इरफान जमादार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान दोनों क्लीनिकों में चिकित्सकीय पंजीयन और मान्य मेडिकल डिग्री से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए।

जांच के दौरान प्रशासनिक टीम ने दोनों स्थानों से एलोपैथिक दवाइयां, सिरिंज और मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की पर्चियां जब्त कीं। कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया का पंचनामा तैयार किया गया।

प्रशासन के अनुसार, जांच में नियमों के उल्लंघन की स्थिति पाए जाने पर एक क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है। वहीं दूसरे क्लीनिक का संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिला। उसके विरुद्ध BNSS की धारा 152 के तहत वारंट की कार्रवाई शुरू की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध पंजीयन और आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के संचालित किए जा रहे क्लीनिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। शिकायतों के आधार पर प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों की जांच की जा रही है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *