Big Breaking : स्कूल परिसर में शराब पीकर रहने और सरकारी भवन पर कब्जे के आरोप में शिक्षिका निलंबित…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

Big Breaking : स्कूल परिसर में शराब पीकर रहने और सरकारी भवन पर कब्जे के आरोप में शिक्षिका निलंबित..

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी, सिंगरौली ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय प्राथमिक विद्यालय करैलो की सहायक अध्यापक श्रीमती श्यामवती सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

जारी आदेश के मुताबिक 

 

जारी आदेश के अनुसार, ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि शिक्षिका विद्यालय भवन के एक कक्ष को अपना निवास बनाकर रह रही हैं तथा विद्यालय परिसर में शराब के नशे में रहने की घटनाएं सामने आई हैं। मामले की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी चितरंगी द्वारा कराई गई। जांच के दौरान ग्रामीणों, विद्यालय स्टाफ एवं पंचनामा के आधार पर कई गंभीर तथ्य सामने आए।

जांच प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि शिक्षिका वर्ष 2004-05 से विद्यालय भवन के एक कक्ष में निवास कर रही थीं। 29 जुलाई 2026 को निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में शराब के नशे से संबंधित शिकायतों की भी पुष्टि हुई। ग्रामीणों एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने भी बयान दिए कि शिक्षिका के व्यवहार से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर इसे कर्तव्य पालन में गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता तथा शासकीय भवन पर अनाधिकृत कब्जा मानते हुए मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

निलंबन अवधि में शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, देवसर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। बता दें कि यह आदेश 7 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *