Dindori News : मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में 14 आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, मंच से सौंपे गए नियुक्ति आदेश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

जनजातीय कार्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर लंबित प्रकरणों का किया निराकरण, लाभार्थियों ने जिला प्रशासन का जताया आभार

डिंडौरी। मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के तहत जिले के अमरपुर विकासखंड के ग्राम सिधौली-मोहगांव में आयोजित कार्यक्रम में 14 पात्र अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग ने दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों के लंबित प्रकरणों का शासन के नियमानुसार त्वरित निराकरण करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की।

 

कार्यक्रम के दौरान राकेश कुमार परस्ते, मुक्ता धुर्वे, अनन्या राय एवं अभिषेक संत को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। वहीं भुकनू सिंह परस्ते, निर्मला वाई भारतीय, बालकेश चंदरनिया, दमोदर देव धुर्वे, भूपेन्द्र कुमार परस्ते, रेवाराम धुर्वे, सरोजनी गायकवाड, अंशुल कछवाहा, सोमनाथ बरमैया तथा रितिक बावरिया को भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति के आदेश सौंपे गए।

 

नियुक्ति आदेश प्राप्त होने पर सभी लाभार्थियों ने जिला प्रशासन एवं जनजातीय कार्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते तथा भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया और जनजातीय कार्य विभाग की सराहना करते हुए कहा कि अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का त्वरित निराकरण प्रभावित परिवारों को समय पर राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *